फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते पेश होगा गुड़गांव का बजट!

Mon, 19 May 2014 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी प्रक्रिया के कारण रुका नगर निगम का बजट इसी सप्ताह पेश हो सकता है।
विज्ञापन


निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार के अरुणाचल प्रदेश से लौटने के बाद सबसे पहले यही काम किया जाएगा। वे मंगलवार की देर रात तक लौटेंगे।

20 मई को आचार संहिता भी समाप्त हो रही है। ऐसे में 20 तारीख के बाद बजट पेश होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

निगम अधिकारियों से लेकर मेयर टीम इसकी पुष्टि कर रही है। इस बार 996 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। इनमें से 960 करोड़ रुपये विकास कार्य और लोगों के उत्थान पर खर्च किए जाएंगे। निगम के चीफ अकाउंट आफिसर बीएस सांगवान ने अमर उजाला को बताया कि बजट तैयार कर लिया गया है।

बजट पेश होने से पूर्व सरकार से 25 फीसदी राशि विकास कार्यों पर खर्च करने की अनुमति मांगी गई थी, वह भी मिल चुकी है। 531 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दो लाख लोगों को है अच्छे दिनों का इंतजार

160 करोड़ रुपये लंबित पड़े डेयरी प्रोजेक्ट के लिए आरक्षित किए गए हैं। साथ ही गरीबों को सस्ती ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराने के लिए 70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में कुल खर्च 960 करोड़ रुपये का होगा, जबकि विभिन्न स्रोतों से आय 996 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया है।

किस काम पर कितना खर्च
-सीवर, पानी, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, सड़क, अंडरपास, फुटओवर ब्रिज पर 531 करोड़ रुपये
-70 करोड़ रुपये गरीबों का सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान
-160 करोड़ रुपये डेयरी प्रोजेक्ट पर
-सफाई व्यवस्था पर 40 करोड़ रुपये
-वेतन, पेंशन और स्टेशनरी आदि की खरीद पर 70 करोड़ रुपये

यहां से होगी आय
-स्टांप ड्यूटी से 536 करोड़
-प्रॉपर्टी टैक्स से 200 करोड़
-विज्ञापन से 78 करोड़
-ट्रेड लाइसेंस से 10 करोड़
-एक्साइज से 12 करोड़
-बैंक में जमा राशि से मिलने वाले ब्याज से 70 करोड़
-किराये और तहबाजारी से एक करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें