फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing in Delhi: न्यू उस्मानपुर में रोडरेज के दौरान चली दनादन गोलियां, एक युवक जख्मी; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 28 Jun 2022 06:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने वारदात के बाद तुरंत एक आरोपी ताहिर को विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रोडरेज की घटना में गली में खड़े मिनी टेंपो हटाने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर दनादन गोलियां चला दीं। आरोपियों ने गोली चलाने से पूर्व पिस्टल की बट से हमला कर पीड़ित का सिर फोड़ दिया। गोली से पीड़ित मसूद (46) को किसी तरह बच गया, लेकिन एक गोली आरोपी के ही रिश्तेदार के हाथ में जा लगी। जख्मी हालत में मसूद और गोली लगने से जख्मी शाहरुख (19) को जग चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने वारदात के बाद तुरंत एक आरोपी ताहिर को विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास, अवैध हथियार समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित मसूद (46) परिवार के साथ गली नंबर-7, गौतम विहार, न्यू उस्मानपुर इलाके में रहता है। मसूद भवन निर्माण के ठेके लेता है। शनिवार रात करीब 8.30 बजे मसूद अपने लैबरों से गली नंबर-4 में मिनी टेंपो से पत्थर किसी हाशिम के मकान के बाहर उतरवा रहा था। इस बीच एक बाइक सवार सिराज वहां पहुंचा। आरोपी ने मसूद से तुरंत टेंपो हटाने के लिए कहा। मसूद ने सिराज से दूसरी गली से जाने के लिए कहा। इस बात पर सिराज भड़क गया और अपने मामा नासिर जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमें दर्ज हैं, उसकी धमकी देने लगा। सिराज वहां से चला गया। मसूद भी पत्थर उतरवाकर अपने घर की ओर जा गया। इस बीच घर के पास एक दुकान से वह सामान खरीदने चला गया। आरोप है कि इसी दौरान सिराज अपने मामा ताहिर व नासिर के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने मसूद पर हमला कर दिया। ताहिर ने पिस्टल निकाली और उसकी बट मसूद के सिर पर दे जारी। जिसकी वजह से उसके माथे और आंख के पास चोट लगी।
विज्ञापन


मसूद जान बचाकर वहां से भागने लगा तो आरोपी ताहिर ने पिस्टल से आठ से दस राउड गोलियां चला दी। गनीमत यह रही कि गोली मसूद को नहीं लगी। उल्टा वहां मौजूद ताहिर के ही रिश्तेदार शाहरुख के हाथ में लग गई। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद मसूद को छुट्टी दे दी गई। जबकि शाहरुख का इलाज जारी है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही देर बाद आरोपी ताहिर को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें