फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri : तंत्रमंत्र के शक में युवक ने दादी को मारी गोली, महिला की हालत गंभीर, आरोपी फरार

Mon, 30 Oct 2023 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दादरी

सार

महिला रिश्ते में युवक की दादी की बहन है। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तंत्रमंत्र और टोटका करने के शक में क्षेत्र के कोट डेरीन गांव में रविवार को एक युवक ने बुजुर्ग महिला को गोली मार दी। महिला रिश्ते में युवक की दादी की बहन है। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। 

विज्ञापन


हरियाणा फरीदाबाद के अनंगपुर गांव निवासी बती देवी की बहन कोट डेरीन गांव में है। बतीदेवी अपनी बहन राजकली से मिलने आई थीं। इस पर राजकली के पोते प्रीत कुमार को शक था कि दादी की बहन घर पर तंत्र-मंत्र करने आई है।

आरोप है कि शाम के समय प्रीत कुमार ने बती देवी को गोली मार दी। गोली महिला के कंधे में लगी। गोली लगने के बाद महिला जमीन पर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए और महिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार, एसीपी सार्थक सेंगर समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। एडीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। टोटका आदि के शक में आरोपी ने घटना की है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें