फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल राय बोले: जलवायु परिवर्तन अकेले दिल्ली के लिए समस्या नहीं, यह पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती

Sat, 12 Aug 2023 01:24 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन अकेले राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक चुनौती नहीं है और ऐसी स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अन्य राज्यों से सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलवायु परिवर्तन के कारण दिल्ली जैसे शहरों में जल सुरक्षा को खतरा होने के बीच, दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन अकेले राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक चुनौती नहीं है और ऐसी स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अन्य राज्यों से सहयोग जरूरी है।

विज्ञापन


राय ने कहा कि भारत सहित विकासशील देश विकसित देशों के कार्यों के परिणामों से जूझ रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय राजनीति का अभिन्न अंग बनाने से पूरे देश में पारिस्थितिक रूप से अनुकूल विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

उन्होंने कहा, 'जलवायु परिवर्तन केवल दिल्ली को प्रभावित नहीं करता है, यह पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। विकसित देशों ने जलवायु परिवर्तन में सबसे अधिक योगदान दिया है क्योंकि उन्होंने उचित जांच और संतुलन के बिना प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया है।'
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या यह दिल्ली के लिए चिंता का कारण है, जो पानी और पनबिजली दोनों के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर है। इस पर राय ने कहा, 'इन चुनौतियों के लिए अन्य राज्यों के बीच सहयोग और बातचीत की आवश्यकता है। दिल्ली में, हम पानी के पुनर्चक्रण और भूजल को बढ़ाने के लिए नवीन तकनीकों को लागू कर रहे हैं। हालांकि, ऐसे उपाय पूरे शहर की पानी की मांग को पूरी तरह से पूरा नहीं कर सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें