फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: गोपाल राय ने अधिकारियों संग की बैठक, बोले- दूसरे राज्यों से आए पटाखे; ग्रैप चार रहेगा लागू

Mon, 13 Nov 2023 02:11 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ प्रदूषण के हालात पर चर्चा की। 
विज्ञापन
गोपाल राय बैठक लेते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ प्रदूषण के हालात पर चर्चा की। गोपाल राय ने भाजपा को प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में अगले आदेश तक ग्रैप का चौथा चरण लागू रहेगा। दिल्ली में दूसरे राज्यों से पटाखे लाए गए। इस प्रदूषण के लिए यूपी और हरियाणा जिम्मेदार है। 
विज्ञापन

  गोपाल राय ने बैठक से पहले कहा कि प्रदूषण का स्तर दिल्ली में एक बार फिर से बढ़ गया है। इसका एक मात्र कारण पटाखे जलाना है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी भाजपा अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती थी कि पटाखे जलाए जाएं । तीनों राज्यों दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में पुलिस भाजपा के पास है।
 

दिल्ली में प्रदूषण के हालात पर समीक्षा बैठक की गई। दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में अगले आदेश तक ग्रैप का चौथा चरण लागू रहेगा। साथ ही बीएस तीन पेट्रोल और चार डीजल की गाड़ियों पर भी रोक रहेगी। दिल्ली में सभी ट्रकों को आने की अनुमति नहीं मिलेगी। जरुरी सामना, सीएमजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को ही आने की अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें