फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: फर्श पर बैठकर लड़कियों ने गुलाल से खेली होली, अंग लगा दे रे...गाने पर किया डांस; देखें Video

Sat, 23 Mar 2024 08:52 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियां फर्श पर बैठकर एक-दूसरे को रंग लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। 

 
विज्ञापन
मेट्रो में खेली होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो आए दिन सुर्खियों में रहती है। दिल्ली मेट्रो के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ऐसा ही एक ओर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो लड़कियां मेट्रो की फर्श पर बैठकर एक दूसरे को रंग लगा रही हैं। दिल्ली मेट्रो में होली खेलते हुए लड़कियों के इस वीडियो ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। अभी तक यह नहीं पता लगाया जा सका है कि वीडियो कब का है और किस मेट्रो लाइन का है। मामले में मेट्रो पुलिस वीडियो के डीपफेक होने का शक जता रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच के बाद ही कोई बयान देना संभव होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवतियां मेट्रो के फर्श पर बैठी हैं और उनके सामने रंग रखा हुआ है। इसमें से एक ने सफेद सूट पहना हुआ जबकि दूसरी ने साड़ी। दोनों एक-दूसरे को अभद्र ढंग से रंग लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 2013 में आई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म रामलीला का गाना अंग लगा दे रे बजाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो को देखकर ऑनलाइन यूजर्स की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया में युवतियों की हरकतों को अनुचित बताते हुए इसकी निंदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें