गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके के कनावनी में हिंडन नहर के किनारे एक फार्म हाउस की रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला का शव झाड़ियों में मिला। निजी फार्म हाउस के लोगों ने शव मिलने की सूचना इंदिरापुरम पुलिस को दी।
विज्ञापन
महिला के गले में लाल रंग का दुपट्टा बंधा मिला है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या के बाद उसका शव यहां झाड़ियों में फेंका गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है।
चेहरे पर खून और गले पर नीले निशान मिले हैं। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह और एसएचओ संजय पांडेय ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल की। फार्म हाउस में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। लेकिन खराब होने की वजह से घटना और आरोपी उसमें कैद नहीं हो सके।
विज्ञापन
जांच के दौरान महिला के शव के पास से कोई कागज भी नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि महिला की किसी दूसरी जगह पर हत्या कर उसका शव यहां झाड़ियों में फेंका गया है।
महिला की शिनाख्त के लिए उसके फोटो सभी थानों, जीआरपी व अन्य जगहों पर भेज दिए गए हैं। एसएचओ संजय पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।