फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक इरादे: टिफिन बम से तेल टैंकर उड़ाने की घटना थी ट्रायल, पंजाब में सीरियल ब्लास्ट की साजिश

Thu, 16 Sep 2021 11:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में आतंकी सीरियल ब्लास्ट की साजिश रच रहे हैं। यह खुलासा पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में हुआ है। अमृतसर में टिफिन बम से तेल टैंकर को उड़ाने की घटना एक ट्रायल था। आतंकी इससे भी बड़े मंसूबे पल रखे थे। हालांकि पंजाब पुलिस ने समय रहते पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के अजनाला में टिफिन बम से टैंकर को उड़ाने की घटना की जांच कर रही खुफिया एजेंसियों के हाथ चौंकाने वाली जानकारियां लगी हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि यह घटना एक ट्रायल थी। आतंकवादी राज्य में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रच रहे हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी पंजाब में नए सिरे से आतंकवाद से जुड़ रहे अपराधियों को आईडी विस्फोट में माहिर बनाने में जुटी है। इसकी जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस और खुफिया तंत्र आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए चौकस हो गया है। 

विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आदेश जारी कर अपने जिलों के संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, सरकारी भवनों और प्रमुख शख्सियतों की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। डीजीपी के मुताबिक तेल टैंकर में विस्फोट कराते समय आतंकियों को उनके आकाओं ने निर्देश दिया था कि वे बम को ऐसे फिट करें, जिससे अधिक नुकसान हो। मगर अप्रशिक्षित होने के कारण टिफिन बम को सही से नहीं लगा सके। 

यह भी पढ़ें- पंजाब में धमाका: डेढ़ किमी दूर तक सुनाई दी आवाज, एक युवक की मौत, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस इस बात को लेकर चिंतित है कि टिफिन बमों के साथ चिपकाई गई पेन-ड्राइव में बमों को फिट करने और एक्टिव करने की पूरी विधि बताई गई है। इसे पढ़कर कोई भी नया अपराधी विस्फोट की वारदात को अंजाम दे सकता है। इस बीच, तेल टैंकर विस्फोट मामले में गिरफ्तार चारों आतंकियों से खुफिया एजेंसियां उनके स्थानीय संपर्कों को खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि पाकिस्तान से आईएसवाईएफ प्रमुख लखबीर सिंह और पाक अधिकारी कासिम द्वारा पंजाब में और कितने लोगों तक टिफिन बम पहुंचाए गए हैं। यह जांच उस कड़ी का भी हिस्सा है, जिसके तहत एजेंसियों के सामने यह बात साफ हो चुकी है कि पंजाब में ड्रोन के जरिए हथियारों और ड्रग के अलावा टिफिन बमों को लंबे समय से गिराया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकी हमले की आशंका: पठानकोट में रेड अलर्ट, हिमाचल प्रदेश व जम्मू की सीमाएं सील, वाहनों की गहन जांच जारी

इस मामले में आतंकियों और उनके संपर्क सूत्रों की लगातार धरपकड़ रही खुफिया एजेंसियों और पंजाब पुलिस को सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है कि आतंक की ताजा कोशिशों में ऐसे लोग शामिल मिले हैं, जिनके खिलाफ पुलिस के पास कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। हालांकि अमृतसर पुलिस अधिकारियों ने पाकिस्तान से नशा तस्करी में जुड़े रहे अपराधियों को रडार पर लिया है। उनसे पता लगाया जा रहा कि पाकिस्तान से आ रहे हथियार और टिफिन बम किन लोगों के पास पहुंच रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें