प्राधिकरणकर्मियों के रिश्वत लेने के वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर मामले को संज्ञान में लेते हुए जीडीए सचिव बृजेश कुमार ने तत्काल दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में फैले भ्रष्टाचार का ताजा मामला सामने आया है। अवैध कॉलोनी में भवन निर्माण का पहले काम रुकवाने और फिर काम शुरू करने के लिए रिश्वत लेते जीडीए अवर अभियंता रामेश्वर कुमार, सुपरवाइजर छोटे सिंह और कर्मचारी नरेंद्र सिंह का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया।
विज्ञापन
प्राधिकरणकर्मियों के रिश्वत लेने के वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर मामले को संज्ञान में लेते हुए जीडीए सचिव बृजेश कुमार ने तत्काल दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। मामले में दोषी अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति शासन से की गई है। वहीं, अवर अभियंता को प्रवर्तन अनुभाग से हटाकर मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।