फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाहन चोरों ने स्कूटी मालिक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के डीएलएफ कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चोरी कर रहे दो चोरों ने जाग होने पर स्कूटी मालिक पर ईंट से वार कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन


गुलशन निवासी डीएलएफ कॉलोनी सिद्दीकी बिल्डिंग के पास परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी स्कूटी घर के नीचे खड़ी की हुई थी। बृहस्पतिवार की रात उन्हें खटपट की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उनका बेटा राहुल घर के बाहर नीचे पहुंचा।
उन्होंने देखा कि दो लोग उनकी स्कूटी चोरी कर रहे है। उन्होंने शोर मचाया और दोनों को पकड़ने को कोशिश की। दोनों ने राहुल पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने दो नामजदों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि गुलशन ने दो आरोपियों शिवम और शुभम के नाम बताए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें