फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: ओवैसी के जनसंपर्क अभियान में बड़ा हादसा, सांसद को देखने के लिए ट्रक पर चढ़े युवक को लगा करंट

Tue, 01 Feb 2022 12:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा इलाके के गांव वैठ में जनसंपर्क करने के लिए पहुंचे। जनसंपर्क अभियान के दौरान एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा इलाके के गांव वैठ में सोमवार को एआईएमआईएम प्रत्याशी फुरकान चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। इस कारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए। जनसंपर्क अभियान में समर्थकों की भीड़ ने कोरोना गाइडलाइन की भी धज्जियां उड़ाईं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में जनसंपर्क करने के लिए पहुंचे, जहां कार से उतरते ही हजारों लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और स्वागत में नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


ओवैसी मदरसे में पहुंचे और प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं से वार्ता की। वहीं इसी दौरान क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी जावेद भी अन्य समर्थकों के साथ वैठ पहुंचा था, जो ओवैसी को देखने के लिए वहां खड़े एक ट्रक के केबिन की छत पर चढ़ गया। जिसके ऊपर से जा रही बिजली की 11 हजार की लाइन ने युवक को चपेट में ले लिया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  
विज्ञापन

पुलिस ने एक वाहन किया सीज

ओवैसी के वैठ में पहुंचने से पहले बिना अनुमति मॉडीफाई कराई जीप में सवार होकर करीब एक दर्जन युवक स्टंट और नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने जीप को रोककर सीज करते हुए थाने पहुंचा दिया। उधर, सीओ पवन कुमार का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन और आचार संहिता का उल्लंघन करने तथा हुड़दंग करने के मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें