फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पीयूष गोयल बोले- मोदी-योगी के मार्गदर्शन से तरक्की की राह पर देश

Sun, 19 Dec 2021 07:01 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

व्यापारी, उद्यमी पलायन करने के लिए विवश था। 2017 के चुनाव के दौरान प्रदेश को ईमानदार सरकार दिए जाने का नतीजा ये है कि प्रदेश विकास की राह में बढ़ रहा है।
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। रविवार को गाजियाबाद के कमला नेहरू मैदान पर आयोजित विराट वैश्य महाकुंभ के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2017 के यूपी चुनाव से पहले कानून व्यवस्था क्या थी, वह किसी से भी छुपा नहीं है।

विज्ञापन


व्यापारी, उद्यमी पलायन करने के लिए विवश था। 2017 के चुनाव के दौरान प्रदेश को ईमानदार सरकार दिए जाने का नतीजा ये है कि प्रदेश विकास की राह में बढ़ रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर का सपना सदियों पुराना था। इसी तरह से अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने ये भी पुराना सपना था जो कि साकार होने की दिशा में है। प्रदेश में जो विकास हो रहा है वह प्रदेश के कारोबारी, उद्यमियों के सहयोग की देन है। यदि समाज का योगदान न होता तो कदापि प्रदेश विकास की राह में बढ़ने वाला नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें