फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और राहुल की सुरक्षा में दो हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Tue, 07 Feb 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियों की सुरक्षा में लगभग दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इस संबंध में मंगलवार को पुलिस लाइंस में अधिकारियों ने ब्रीफिंग की।
विज्ञापन


मंगलवार को एडीजी, आईजी, डीएम और एसएसपी ने रैली स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा के लिए हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के जनपदों से पुलिसकर्मी और अर्द्धसैनिक बलों को बुलाया गया है।  वहीं, एसपीजी की टीम दोनों नेताओं की रैली स्थल पर तैनात हैं।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली सीपीडब्ल्यूडी मैदान में और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुरादनगर के रामलीला मैदान में रैली होनी है। इस कारण स्थानीय पुलिस सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम में जुटी हुई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की रैली में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी की तैनाती हुई है। इसमें एएसपी पांच, सीओ पांच, 15 इंस्पेक्टर, तीन कंपनी पीएसी और 600 से अधिक हेड कांस्टेबल और सिपाही शामिल हैं।

वहीं, राहुल गांधी की सुरक्षा में तीन एएसपी, पांच सीओ, 15 इंस्पेक्टर, दो कंपनी अर्द्धसैनिक बल और 500 से अधिक हेड कांस्टेबल और सिपाही की तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा रैली के दौरान हापुड़ रोड पर भारी वाहनों पर रोक रहेगी।

प्रधानमंत्री की चुनावी सभा में आरपीएफ करेगी ट्रैक की सुरक्षा
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर आरपीएफ भी मुस्तैद रहेगी। आरपीएफ कर्मियों को मुख्यालय से 50 अतिरिक्त जवान मिले हैं। ये आरपीएफ कर्मी रेलवे ट्रैक, परिसर, ट्रेन और प्लेटफार्म पर गहन चेकिंग करेंगे और संदिग्धाें पर नजर रखेंगे।

कानुपर और आगरा में ट्रैक  फ्रैक्चर की घटना के बाद आरपीएफ व जीआरपी सभी एहतियात कदम उठा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया ने बताया कि जनसभा के दौरान ट्रेनों के अंदर, प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक और यार्ड में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश मिले हैं।

प्रधानमंत्री जब तक शहर में रहेंगे तब तक सुरक्षा इंतजाम कड़े रहेंगे। नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर मेरठ आरपीएफ और साहिबाबाद में भी ऐसी सुरक्षा रहेगी। उधर, जीआरपी में बुधवार के लिए 25 अतिरिक्त एसआई मिलेंगे। यह पुलिस अधिकारी भी आरपीएफ के साथ मिलकर सुरक्षा इंतजाम में लगेंगे।

प्रधानमंत्री की फ्लीट में शामिल 20 वाहनों की हुई फिटनेस जांच
गाजियाबाद। चुनाव जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री की फ्लीट में शामिल होने वाले 20 वाहनों की फिटनेस जांच की गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहनों की फिटनेस देखी और उसे अंतिम रूप दिया। आरआई प्रेम सिंह का कहना है कि फ्लीट में जो वाहन हैं उन्हें फाइनल टच देने के लिए बृहस्पतिवार को सुबह ट्रायल लिया जाएगा।

जनसभा से पहले भाजपाइयों ने किया भूमि पूजन
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन संकल्प यात्रा से पहले मंगलवार को कमला नेहरू नगर स्थित सभा स्थल का भूमि पूजन किया गया। इसमें विशेष रूप से जनसंघ से जुडे़ रहे पुराने एवं वरिष्ठ लोगों को आमंत्रित किया गया था।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा यजमान की भूमिका में रहे। संघ के प्रचारक रहे कमलेश, जगदीश साधना, धुरंधर गोयल और जाहरी सिंह, मेयर अशु वर्मा भी यज्ञ में शामिल हुए। मेयर अशु वर्मा ने कहा कि यह गाजियाबाद का सौभाग्य है कि बुधवार को हमारे बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंवाद के लिए आ रहे हैं। इस रैली की सफलता के लिए ही इस हवन पूजन का आयोजन रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें