फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म हवाओं ने किया परेशान

Thu, 14 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
wind - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी ने अपना अहसास लोगों को करा दिया। तापमान बढ़ने के साथ ही धूल भरी गर्म हवाओं ने परेशानी खड़ी कर दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को भी तेज हवा और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


बुधवार को तापमान दो डिग्री बढ़कर 22/37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे भी ज्यादा परेशान किया धूलभरी गर्म हवाओं ने। सुबह से ही चल रही हवाओं ने दोपहर में तेज गर्मी का अहसास कराया। हवा के साथ उड़ रही धूल ने परेशानी और बढ़ा दी। गेहूं थ्रेसिंग के सीजन में लोगों की आफत और बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

सफर में बरतें सावधानी
गर्मियों में सफर में सावधान रहने की जरूरत है। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को है। डा. अविनाश शर्मा के अनुसार तेज धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे ब्लड प्रेशर गड़बड़ा जाता है। मस्तिष्क को रक्त की सप्लाई में कमी आ जाती है। इससे चक्कर आने या नींद आने के कारण एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह
- गर्मी में खाली पेट सफर न करें
- पानी पीकर चलें और रास्ते में बार-बार पानी पीते रहें
- नींबू पानी का प्रयोग करें तो बेहतर होगा
- मोटे कपड़े पहनकर चलें, जिससे गर्म हवाओं से शरीर को बचाया जा सके
- खानपान की गुणवत्ता का ध्यान रखना जरूरी है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें