फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विंडो एसी की खाली जगह से 17वीं मंजिल से गिरा तीन वर्षीय मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। आदित्य वर्ल्ड सिटी के सिटी अपार्टमेंट में 17वीं मंजिल से गिरकर तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चा कमरे में खेलते समय विंडो एसी लगाने के लिए बनी खाली जगह से नीचे गिर गया। हादसे के बाद परिजन और पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मृतक की पहचान तीर्थ के रूप में हुई है। वह अपने पिता अंशिल गोयल और मां के साथ 17वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहता था। जांच में सामने आया कि कमरे में लगा विंडो एसी खराब होने के कारण मरम्मत के लिए भेजा गया था। इससे एसी लगाने की जगह खाली हो गई थी। रविवार रात खेलते समय इसी स्थान से तीर्थ नीचे गिर गया।
बच्चे के नीचे गिरते ही सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल के पास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बच्चे को उठाया और पीड़ित परिवार को सूचना दी। साथ ही परिजनों और पड़ोसी आशीष के साथ बच्चे को लेकर तत्काल एनएच-9 स्थित मणिपाल अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की मां मौत की खबर सुनकर बदहवाश हो गई। पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोसायटी में घटना की जानकारी फैलते ही लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को घटना की सूचना रात नौ बजे अस्पताल से मिली। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें