बिल्डर से बिजली व डीजी सेट हैंडओवर कराने की मांग
ई-टॉवर में फंसे तीनों बच्चों समेंदु पाठक (10), सारांश पाठक (8) और अंश पाठक (10) एओए एग्जीक्यूटिव सदस्य सुशील पाठक के परिवार से हैं। सुशील का कहना है कि बिल्डर ने बिजली और डीजी सेट अभी एओए को हैंडओवर नहीं किया है। सोसायटी के लोगों से डीजी सेट का 32 रुपये यूनिट वसूला जा रहा है फिर भी पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं रखा जाता है। रविवार को भी डीजी सेट में डीजल खत्म होने से पहले चार बार बिल्डर को सूचित किया गया लेकिन कार्यवाही नहीं करने से यह घटना हो गई।
खराब मेंटीनेंस से हो रहीं घटनाएं
महानगर में बिल्डर और रेजीडेंट्स के बीच मेंटीनेंस संबंधी विवाद बढ़ते जा रहे हैं। अधिकांश सोसायटियों में खराब मेंटीनेंस के कारण ही लिफ्ट बंद होने की घटनाएं हो रही हैं। पिछले महीने राजनगर एक्सटेंशन में भी एक सोसायटी में लिफ्ट रुकने की घटना हुई थी।
एओए के पदाधिकारी शीलेष पांडेय का कहना है कि एओए के गठन के बावजूद बिल्डर ने केवल ग्रीन एरिया और गार्ड हैंडओवर किया है। बिजली और डीजी सेट को हैंडओवर करने में अड़ंगा लगाया जा रहा है। घटना से पहले बिल्डर प्रतिनिधियों को डीजी सेट में डीजल खत्म होने की सूचना दी थी।