फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन हादसा: यमुना में डूबे तीन में से दो बच्चों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

Mon, 13 Sep 2021 09:46 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

करावल नगर के अंकुर एंक्लेव से टेंपो में अपने पड़ोसियों व परिजनों के साथ चार किशोर यमुना में गणपति विसर्जन के लिए आए थे। इसी दौरान गहरे पानी में वे डूबने लगे। एक को तो मौके पर ही बचा लिया गया, जबकि तीन डूब गए। उनमें से दो के शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
गणपति विसर्जन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चुतर्थी के बाद शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना में डूबे तीन बच्चों में से दो के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए हैं। मालूम हो कि शनिवार शाम के समय करावल नगर के अंकुर एक्लेव से एक टेंपो में लोग भगवान गणेश की मूर्ति को लेकर विसर्जन के लिए सोनिया विहार दूसरा पुश्ता पर आए थे। 

विज्ञापन




नाचते गाते लोग यमुना में उतरे तो चार किशोर भी झूमते हुए गहरे पानी की ओर बढ़ गए। देखते ही देखते चारों पानी के बहाव में डूबने लगे। चीख-पुकार मची तो विजय को बचा लिया गया, लेकिन बाकी तीनों किशोर गहरे पानी में समा गए। 

वहां मौजूद लोगों ने गोता लगाकर उनकी तलाश के प्रयास किए, लेकिन पता न चलने पर देर शाम मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बचाव दल मौके पर पहुंचा। लेकिन उस वक्त तीनों में से किसी का पता नहीं चल सका था। रात करीब नौ बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। अंधेरा और मौसम खराब होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया। इसके बाद रविवार को भी उनकी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। अब आज सुबह तीन में से दो के शव नदी से बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें