फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्या हत्याकांड पर गरमाई सियासत: मायावती बोलीं- घटना चिंताजनक; डिप्टी सीएम ने कहा- हत्यारा छोड़ा नहीं जाएगा

Sat, 30 May 2026 02:18 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

खोड़ा में 11वीं के छात्र सूर्या की चाकू मारकर हत्या हुई। आरोप दोस्त असद और उसके साथियों पर है। इस मामले में मायावती और केशव प्रसाद मौर्य ने कठोर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
विज्ञापन
सूर्या चौहान हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद जिले में ईद पर खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या की हत्या मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मायावती ने एक्स पर लिखा, 'यूपी के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिंताजनक है। इस प्रकार की आए दिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन व प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए।

विज्ञापन



उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'हत्यारा कोई भी हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उसे खोज निकाला जाएगा। हत्या करने वालों को फांसी पर चढ़ाने के लिए जो कार्रवाई होती है वो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। जिन लोगों ने ऐसा अपराध किया है उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।'
 

यह है मामला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में ईद के त्योहार पर खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमला सूर्या के दोस्त असद और उसके साथियों ने किया। सूर्या को पहले पेट में चाकू मारा गया। इसके बाद वह चाकू लगे हालत में करीब 200 मीटर तक जान बचाने के लिए भागा। 

 

आरोपियों ने पीछा कर उसे गिरा दिया और पेट से चाकू निकालकर दोबारा कई बार वार किए। उपचार के दौरान शुक्रवार को सूर्या ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतक के भाई यश चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका परिवार मूलरूप से एटा के सुखवाबाद का रहने वाला है और खोड़ा में मां, बहन और भाई सूर्या के साथ रहता है। पिता कौशलेंद्र का पहले ही निधन हो चुका है। सूर्या 11वीं का छात्र था।

बृहस्पतिवार को सूर्या अपने दो दोस्तों विक्की और आयुष के साथ घर के पास घूम रहा था। उसी दौरान असद ने सूर्या को फोन कर बकरीद पर मिलने के लिए गली नंबर दो में बुलाया। सूर्या अपने दोस्तों के साथ असद के घर की ओर चल दिया।

आज दोपहर 1.30 बजे घर पहुंचा सूर्या का शव, इलाके में तनाव
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार कॉलोनी गली नंबर-एक में रहने वाले सूर्या (17) का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे घर पहुंचा। शव के पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग इलाके में एकत्र हो गए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। सूर्या की मां सरोज ठाकुर ने बताया जितने भी आरोपी थे, उन सभी को क्षेत्र में ही एनकाउंटर में मार गिराना होगा। अगर पुलिस यह कार्रवाई नहीं करती है, तब तक शव को घर के सामने से नहीं उठने देंगे। वहीं मौके पर मौजूद हिंदू संगठन व राजनीतिक लोगों ने भी एनकाउंटर की मांग की है। 

 

विज्ञापन

क्षेत्र में भारी तनाव, फोर्स तैनात
हत्या की वारदात सामने आने के बाद से क्षेत्र में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार से ही यहां पुलिस बल तैनात है, वहीं शनिवार को भी पुलिस ने नवनीत विहार की तरफ आने वाली गली में बेरिकेडिंग कर कई थानों के फोर्स को पूरे इलाके में तैनात किया है। मौके पर डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल, एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना और एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें