फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: खल व्यापारी के यहां एसआईबी का छापा, कार्रवाई जारी, कागजात और लैपटॉप समेत अन्य सामान कब्जे में लिया

Tue, 23 Jul 2024 11:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

टीम ने फैक्टरी और आवास पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के पटना रोड पर स्थित खल व सरसों के तेल की सूर्य एग्रीमार्ट फैक्टरी पर मंगलवार को गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने छापा मारा। देर शाम तक कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन


एसआईबी टीम डिप्टी कमिश्नर बृजेश दीपांकर, असिस्टेंट कमिश्नर वंदना के नेतृत्व में भारी पुलिस बल लेकर आलोक कालोनी निवासी खल व्यापारी और उसके पटना गांव रोड पर सूर्य एग्रीमार्ट के निवास और प्रतिष्ठान पर छापा मारा था। टीम ने फैक्टरी और आवास पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए और मीडिया को भी बाहर रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि टीम ने महत्वपूर्ण कागजात, लैपटॉप और अन्य सामान कब्जे में लिया है। जिनकी जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें