फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर की नई रफ्तार: 30 मिनट में साहिबाबाद से मेरठ का सफर, अब दिल्ली दूर नहीं; यहां पर किराये पर मिलेगा पावर बैंक

Sun, 18 Aug 2024 01:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

रैपिड रेल नमो भारत 30 मिनट में साहिबाबाद से मेरठ पहुंचा देगी। मोदीनगर से मेरठ साउथ तक सिर्फ पांच मिनट का ही समय लगेगा। साहिबाबाद स्टेशन से मोबाइल चार्ज करने के लिए रेंटल पॉवर-बैंक सुविधा की शुरूआत हुई। 
 
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद से मेरठ तक के सफर को नई रफ्तार मिलने जा रही है। रैपिड रेल नमो भारत से यह सफर सिर्फ 30 मिनट में ही पूरा हो जाएगा। मोदीनगर से मेरठ जाने में तो सिर्फ पांच ही मिनट लगेंगे। रैपिड रेल की यह नई डगर रीयल एस्टेट के कारोबार को भी नई रफ्तार दे सकती है। 
विज्ञापन


गाजियाबाद से मोदीनगर और मेरठ तक जल्द ही कई प्रोजेक्ट आ सकते हैं। जीडीए पहले से ही नया शहर रैपिड रेल के स्टेशन के आसपास ही बसाने की तैयारी कर चुका है। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि अभी रैपिड रेल 38 किलोमीटर के कॉरीडोर पर दौड़ रही है। 

यह साहिबाबाद से मोदीनगर तक का है। इस सफर को पूरा करने में 25 मिनट का समय लगता है। मोदीनगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक की दूरी आठ किलोमीटर है। इसे पूरा करने में पांच मिनट और लगेंगी।  
विज्ञापन


मेरठ तक हर 15 मिनट में ट्रेन मिलेगी। हर ट्रेन छह कोच की होगी मेरठ, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर के दस लाख से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इनमें बड़ी संख्या उन छात्रों की है जो विश्वविद्यालय में अपने काम के लिए गाजियाबाद से मेरठ जाते हैं।

साहिबाबाद स्टेशन पर किराये पर मिलेगा पावर बैंक 
साहिबाबाद स्टेशन से मोबाइल चार्ज करने के लिए रेंटल पॉवर-बैंक सुविधा की शुरूआत हुई। किराये पर पॉवर बैंक लेकर मोबाइल फोन चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए कुछ रेंटल-प्लान हैं। किसी भी प्लान का चयन करके पॉवर-बैंक इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे साथ भी ले जा सकते हैं। इस्तेमाल करने के बाद किसी भी मशीन में इस पॉवर बैंक को वापस किया जा सकता है। पॉवर-बैंक में अलग-अलग तरह के फोन के लिए तीन पिन लगे हैं।

अगले साल जून तक दिल्ली से मेरठ तक कर सकेंगे सफर
मेरठ सेक्शन में अब अगला पड़ाव मोदीपुरम तक 23 किलोमीटर लंबे सेक्शन का है, जिसका काम तेजी से किया जा रहा है। इसमें 18 किलोमीटर लंबा हिस्सा एलिवेटेड है जबकि शेष हिस्से में भूमिगत ट्रैक बनाया जाएगा। 

 

मेरठ वासियों की सुविधा के लिए आरआरटीएस के चार और मेरठ मेट्रो के लिए 13 स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें एक स्टेशन मेरठ साउथ रविवार को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद शताब्दी नगर, बेगमपुल (अंडरग्राउंड) और मोदीपुरम आरआरटीएस स्टेशन होंगे, जिनपर आरआरटीएस और मेरठ मेट्रो दोनों सेवाएं उपलब्ध होंगी।

रैपिड रेल और मेट्रो के  तालमेल से होगी सहूलियत
मेरठ साउथ के बाद आरआरटीएस ट्रेनों के लिए दो ट्रैक होंगे, जिसमें मेरठ मेट्रो के संचालन के लिए अतिरिक्त ट्रैक होगा। मेरठ मेट्रो का परतापुर, रिठानी, ब्रहमपुरी, मेरठ सेंट्रल (अंडरग्राउंड), भैंसाली (अंडरग्राउंड), एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम डिपो, मेरठ मेट्रो स्टेशन होंगे, जिन पर तीन कोच वाली मेरठ मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध होंगी, जो मेरठ की परिधि में यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाएंगी। यात्रियों को आरआरटीएस और मेरठ मेट्रो दोनों की सेवाएं मिलेंगी। जून 2025 तक दिल्ली से मेरठ तक पूरा 82 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर शुरू करने का लक्ष्य है।

किराया 
साहिबाबाद से मेरठ साउथ 

110 रुपये (स्टैंडर्ड कोच)
220 रुपये (प्रीमियम कोच )

गाजियाबाद से मेरठ साउथ 
90 रुपये (स्टैंडर्ड कोच )
180 रुपये (प्रीमियम कोच)

मोदीनगर से मेरठ साउथ
30 रुपये (स्टैंडर्ड कोच)
60 रुपये (प्रीमियम कोच)

आरआरटीएस के स्टेशन
जंगपुरा    निर्माणाधीन
सराय कालेखां     निर्माणाधीन
न्यू अशोक नगर     निर्माणाधीन
आनंद विहार     निर्माणाधीन
साहिबाबाद    संचालित
गाजियाबाद     संचालित
गुलधर    संचालित
दुहाई    संचालित
मुरादनगर     संचालित
मोदीनगर साउथ    संचालित
मोदीनगर नॉर्थ    संचालित
मेरठ साउथ    आज से संचालित
शताब्दीनगर    निर्माणाधीन
बेगमपुल    निर्माणाधीन
मोदीपुरम     निर्माणाधीन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें