फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुकुल रीत सदा चली आई...प्राण जाए पर वचन न जाई

Wed, 05 Oct 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
रामलीला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की रामलीलाओं में मंगलवार को राज्याभिषेक की घोषणा से लेकर कोप भवन तक के प्रसंग का मंचन हुआ। संजयनगर में भव्य राम बरात निकाली गई और राजनगर में राम जानकी विवाह का मंचन हुआ।
विज्ञापन


श्रीराम को मिला 14 वर्ष का बनवास
श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी में मंगलवार को श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा सहित बनवास तक के प्रसंग का मंचन हुआ। दशरथ जी द्वारा श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा के बाद कैकयी कोप भवन में चली जाती हैं। उसके बाद राजा दशरथ से श्रीराम के लिए 14 वर्ष का बनवास और अपने पुत्र भरत के लिए अयोध्या के राज का वचन मांगती हैं।

इस मौके पर प्रधान अजय बंसल और महामंत्री मनोज गोयल सहित राकेश अग्रवाल, श्रीकांत राही, मिथिलेश गुप्ता, प्रदीप मित्तल, विनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

श्रीराम के वनवास से अयोध्या में शोक की लहर
श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर में भी मंगलवार को श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा से लेकर बनवास तक के प्रसंग का वर्णन किया गया। राजा दशरथ के वचन और रघुकुल की रीत निभाते हुए श्रीराम के वनगमन को तैयार हो जाते हैं।  उनके साथ सीताजी और लक्ष्मण जी भी जाते हैं।
विज्ञापन


इस खबर से अयोध्या में शोक की लहर दौड़ जाती है। इस मौके पर डॉ. रमेश चंद्र तोमर, बलदेव राज शर्मा, ललित जायसवाल, भूपेंद्र चोपड़ा, अजय जैन, विनीत राय आदि मौजूद रहे।

संजयनगर में निकली भव्य राम बरात
श्री आदर्श धार्मिक रामलीला समिति संजयनगर में धूमधाम से राम बरात निकाली गई। राम बारात संजयनगर सेक्टर 23 के सामुदायिक भवन से आरंभ होकर हनुमान मंदिर, महाराजा अग्रसेन रोड से होते हुए रईसपुर-गुलधर, जागृति विहार होकर वापस रामलीला मैदान में पहुंची।

राम बरात में बैंड-बाजों और  ढोल ताशों के अलावा दिल्ली, अलीगढ़, नोएडा, हापुड़ की झांकियां शामिल रहीं। इनमें आठ फुट का शिवलिंग, श्रीराम दरबार, श्रीकृष्ण राधा सहित सभी देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव चौधरी और महामंत्री अरुण शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, चेतन गौड़, अशोक चांदीवाल मौजूद रहे।

श्रीराम जानकी का हुआ विवाह
श्री रामलीला समिति राजनगर में श्री राम जन्म के विवाह का मंचन हुआ। विवाह के लिए जनकपुरी को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। बरात के साथ जब श्रीराम, लक्ष्मण अपने भाइयों के साथ दूल्हे के रूप में पहुंचते हैं तो उनके रूप को निहारने के लिए जनकपुरी सभी निवासी उमड़ पड़ते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश मिश्रा, संरक्षक रामगोपाल कौशिक, महामंत्री जितेंद्र यादव  मौजूद रहे।

 क्रासिंग्स रिपब्लिक में चल रही है बच्चों की रामलीला
क्रासिंग्स रिपब्लिक में दशहरा मेला और रामलीला का मंचन बच्चों द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को रामलीला मंचन के दौरान राम बारात निकाली गई। राम बारात में क्रासिंग्स रिपब्लिक के ही बच्चों ने हिस्सा लेकर मंत्रमुग्ध कर दिया।

बच्चों में अच्छे संस्कार डालने के उद्देश्य से क्रोमा (क्रासिंग्स रिपब्लिक फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन) दशहरा मेला और रामलीला महोत्सव मना रहा है। क्रोमा के वरिष्ठ सदस्य क्षितिज सिंघल, विवेक शर्मा ने बताया कि शहर की अन्य रामलीलाओं में बाहर से मंडली बुलाई जाती है। जबकि यहां ऐसा नहीं है।

रामलीला मंचन बच्चे कर रहे हैं। करीब 300 से ज्यादा बच्चों को प्रशिक्षित किया जाता है। इसमें उनके अभिभावक भी जुड़ते हैं। रामलीला की प्रैक्टिस होती है। इसके बाद मंचन होता है। मंगलवार को राम बारात निकाली गई। बारात में कई आकर्षक झांकियां भी थी। क्रासिंग्स के रेजिडेंट्स बारात में शामिल हुए। दूसरी ओर दशहरा मेला भी लगा  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें