फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने देश में ही काम करें पाक कलाकार: राम रहीम

Tue, 04 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के गुरु डॉ. राम रहीम का कहना है कि पाक कलाकारों को अपने ही देश में फिल्में करनी चाहिए। बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने के सवाल पर उनका कहना था कि जो देश आतंकवादी पैदा करता है, उसके कलाकारों पर भी कैसे भरोसा किया जा सकता है। उन कलाकारों को अपने देश में ही काम करना चाहिए।
विज्ञापन


हम उनको देश निकाला नहीं दे रहे, बल्कि उन्हें उनके घर ही भेज रहे हैं। क्या वह पाकिस्तान सत्संग करने जाएंगे, के सवाल पर उन्होंने कहा कि राक्षसों को सुधारने के लिए जहां भी जाना पड़े जाएंगे। गुरू का यही कार्य होता है।

सेना में शामिल होने के लिए युवाओं के प्रेरित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी की आर्मी की ट्रेनिंग होनी चाहिए और जरूरत होने पर सभी दुश्मनों से लड़ने को तैयार रहें। सैनिकों के विषय पर भी जल्द ही फिल्म बनाएंगे इसकी स्टोरी तैयार की गई है।
विज्ञापन


इस मौके पर मेयर अशु वर्मा और बसपा विधायक सुरेश बंसल ने भी सवाल किए। 30 से अधिक खेलों के नेशनल स्तर के प्लेयर गुरमीत राम रहीम इंशा महाराज ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली, शिखर धवन आदि को खेल के टिप्स दिए थे। उन्होंने बताया कि यूसुफ पठान, आशीष नेहरा सहित कई क्रिकेटर्स के साथ मुक्केबाज विजेंद्र को भी गुरू मंत्र दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि बिग बॉस में जाने के ऑफर को इसलिए ठुकराया क्योंकि वह शो के दौरान रोजाना दो तीन घंटे नशा मुक्ति के कार्य को करना चाहते थे।

मेयर ने उठाया सफाई का मुद्दा
मेयर अशु वर्मा ने गुरमीत राम रहीम महाराज से गुजारिश की कि वह स्वच्छ गाजियाबाद के लिए कोई संदेश देकर जाएं। देश भर में उनके अनुयायी सफाई अभियान चलाते हैं। ऐसे में गाजियाबाद में भी विशेष अभियान चलवाया जाए। इस पर गुरमीत राम रहीम महाराज ने वादा किया कि वह अपने अनुयायियों को स्वच्छता अभियान के लिए निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें