मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थानाक्षेत्र में रविवार शाम पुलिस व मोटरसाइकिल सवार बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
घायल बदमाश का नाम सुमित है, जो हरदुआगंज अलीगढ़ का रहने वाला है। गिरफ्तार अन्य बदमाश दीपक दनकौर, जितेंद्र ककोड़ बुलंदशहर, व दीपक हरदुआगंज अलीगढ़ का रहने वाला है।
बताया गया कि सुमित पर पहले से ही लूट व अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं, वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। इसकी अन्य थानों से भी अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही अन्य अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की भी जानकारी व पूछताछ की जा रही है।