फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिन बाद यहां नजर आईं नुपूर शर्मा: 'मैं कुछ कहूं तो सर तन से जुदा...', राहुल के बयान को लेकर भी कसा तंज

Sat, 06 Jul 2024 11:34 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

नुपूर शर्मा ने आरोप लगाया कि इस देश में साजिशन सनातनियों को खत्म करने की एक साजिश हुई, जिसे उन्होंने महसूस किया है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो अपने ही देश में एक हिंदू बेटी को इतने सुरक्षा घेरे में जिदंगी नहीं गुजारनी पड़ती।
विज्ञापन
नुपूर शर्मा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब ऊंचे पदों पर बैठे लोग कहते हैं कि हिंदू हिंसक हैं तो इसका मतलब समझना चाहिए कि देश में सनातनियों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। यह बातें भाजपा की पूर्व नेता नुपूर शर्मा ने रामप्रस्थ ग्रींस सोसायटी में चल रही भागवत कथा के दौरान कहीं। वह उत्तराखंड से वैशाली के रामप्रस्थ ग्रींस सोसायटी में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। 

विज्ञापन

इस दौरान नुपूर शर्मा ने आरोप लगाया कि इस देश में साजिशन सनातनियों को खत्म करने की एक साजिश हुई, जिसे उन्होंने महसूस किया है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो अपने ही देश में एक हिंदू बेटी को इतने सुरक्षा घेरे में जिदंगी नहीं गुजारनी पड़ती। उन्होंने कहा कि वो कुछ भी कहें तो वाह-वाह और अगर मैं कुछ कहूं तो सर तन से जुदा, ऐसा नहीं चलेगा। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरा देश भारतीय संविधान से चलेगा, न कि किसी मजहबी या शरिया कानून के हिसाब से चलेगा। बता दें कि करीब दो वर्ष पूर्व भाजपा नेता नुपूर शर्मा पैगंबर पर विवादित टिप्पणी कर विवादों में घिरी थी। भागवत कथा आयोजक रामप्रस्था ग्रूप के चीफ जनरल मैनेजर  भाष्कर गांधी ने कहा कि कैंपस में दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत भागवत कथा चल रहा है, इसी कार्यक्रम में नुपूर शर्मा को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें