फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद और मेरठ रूट पर दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें

Fri, 18 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद से मुरादाबाद और मेरठ रूट पर मेमू ट्रेनें चलाए जाने की यात्रियों की मांग शुक्रवार को पूरी हो जाएगी। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा मुरादाबाद स्टेशन से शुक्रवार को मुरादाबाद-आनंद विहार रूट पर मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


यही ट्रेन आनंद विहार से मेरठ का एक फेरा लगाएगी और फिर शाम को मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। इसके संचालन से मुरादाबाद के साथ-साथ गाजियाबाद, हापुड, पिलखुवा, मेरठ, मोदीनगर, मुरादनगर समेत कई क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शुक्रवार दोपहर 3.30 पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा मुरादाबाद से मेमू को हरी झंडी दिखाकर आनंद विहार के लिए रवाना करेंगे। फिलहाल एक ही ट्रेन मुरादाबाद और मेरठ दोनों रूट पर चलाई जाएगी।
विज्ञापन


डीटीएम डीके चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को इस ट्रेन को आनंद विहार तक चलाया जाएगा। शनिवार से यह ट्रेन मेरठ तक दौड़ने लगेगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सुबह 5:50 (64553) मुरादाबाद स्टेशन से रवाना होगी और 9:06 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी।

यहां दो मिनट के स्टॉपेज के बाद रवाना हो जाएगी और 9:30 बजे आनंद विहार स्टेशन पर पहुंचेगी। आनंद विहार स्टेशन से 9:45 बजे मेरठ के लिए रवाना होगी और 10:23 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। यहां फिर दो मिनट के स्टॉपेज के बाद मेरठ के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


14:15 बजे मेरठ से वापस आनंद विहार के लिए रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार स्टेशन से शाम 17:45 (64554) मुरादाबाद के लिए रवाना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें