फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों के चेहरे पर फिर खिंची चिंता की लकीरें

Fri, 18 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिनभर गर्मी के बाद बृहस्पतिवार रात बारिश हुई तो मौसम भले ही खुशनुमा हो गया, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। उन्हें फसलों की चिंता सता रही है। हालांकि देर रात तक बारिश हल्की थी, लेकिन बीते सप्ताह की तरह आंधी-बारिश साथ आई तो फसलों को बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। थोड़ी देर बाद बारिश बढ़ गई। बीते सात दिन में हुई बारिश के कारण आती हुई गर्मी के कदम ठिठक गए और मौसम में फिर से थोड़ी ठंडक लौट आई।

इस ठंडक में भी किसानों केमाथे पर पसीना आ रहा है। बीते सप्ताह हुई बारिश और आंधी की वजह से किसानों की गेहूं, सरसों की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। आलू और दलहनी फसलों में भी इस बारिश से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। ऐसे में किसानों की चिंता इस बात को लेकर है कि ओलावृष्टि, तेज हवा चली तो रही सही फसल भी बर्बाद हो जाएगी। मौसमविभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें