फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती से पता पूछा और मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। खोड़ा थानाक्षेत्र के वंदना एन्क्लेव काॅलोनी में सात सितंबर को रास्ते से जा रही युवती से बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोककर पता पूछा और फिर मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पुलिस ने सात सितंबर के बाद अब प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खोड़ा निवासी पीड़िता पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात सितंबर को रात करीब पौने 11 बजे वह घर से बाहर जा रही थीं। कुछ दूर जाने पर बाइक सवार युवक उनके पास आकर रुका और पता पूछने के बहाने रोका। इस दौरान युवक ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की तो विरोध किया। हालांकि इस जददोजहद में बदमाश मोबाइल फोन छीनकर भागने में सफल रहा। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाश की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें