फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Ghaziabad: गाजियाबाद में आग लगने से कई गाड़ियां जलकर हुईं राख, ट्रांसफार्मर में धमाके से लगी आग

Sun, 29 Oct 2023 06:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

लोगों ने बताया कि पहले ट्रांसफर्मर में धमाका हुआ फिर अचानक आग लग गई। ट्रांसफर्मर से निकलने वाली चिंगारियां कारों पर जा गिरी और यह आगजनी की घटना हुई। 
 
विज्ञापन
गाजियाबाद में कारों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन डीएलएफ चौकी के पास रविवार को ट्रांसफर्मर में आग लगने के कारण वहां मौजूद कई गाड़ियां जल गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काबू पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पहले ट्रांसफर्मर में धमाका हुआ फिर अचानक आग लग गई। ट्रांसफर्मर से निकलने वाली चिंगारियां कारों पर जा गिरी और यह आगजनी की घटना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। बिजली विभाग ट्रांसफर्मर में आग लगने की जांच में जुट गई है। माना जा रहा है कि ओवर लोड की वजह से ट्रांसफर्मर में आग लगी होगी। वहीं राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग की सतर्कता के कारण आग पर जल्द काबू पाने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें