फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का आतंक: हाईवे पर छात्रा से छीना मोबाइल, ऑटो से गिरते ही सिर की हड्डी टूटी; मुठभेड़ में एक गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2023 04:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

 मसूरी में एनएच नौ के पास बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो सवार छात्रा से मोबाइल छिनने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा ऑटो से सिर के बल गिर पड़ी और गिरने से सिर में गंभीर चोट आई है। छात्रा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। 
विज्ञापन
छात्रा कीर्ति घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी थाना क्षेत्र में एनएच-नौ पर उद्योग कुंज के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने एक मोबाइल के लिए 19 साल की बीटेक की छात्रा कीर्ति की जान जोखिम में डाल दी। लुटेरों ने ऑटो सवार कीर्ति के हाथ से मोबाइल छीना विरोध करने पर लुटेरे ने कीर्ति को खींच लिया। जिससे वह सड़क पर सिर के बल गिर गई। कीर्ति के सिर में गंभीर चोट आई हैं। 

विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। मामले में कीर्ति के भाई अंकित सिंह ने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। हापुड़ के न्यू पन्नापुरी निवासी अंकित का कहना है कि उनकी बहन एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार को वह ऑटो से अपनी सहेली दीक्षा के साथ घर जा रहे थी। 

हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल
कीर्ति ऑटो में किनारे वाली सीट पर बैठी थी। जैसे ही ऑटो एनएच-नौ पर उद्योग कुंज के पास पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। कीर्ति ने विरोध किया तो लुटेरे ने जबरन मोबाइल छीन लिया। झटका लगने से कीर्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। सहेली दीक्षा ने अपने परिजनों को सूचना दी। उन्होंने कॉलेज में इसकी जानकारी दी। ताजा जानकारी के मुताबिक, छात्रा से मोबाइल छीनने वाला लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया है।

इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
कॉलेज से कीर्ति के परिजनों को सूचना मिली। इतने ऑटो चालक व कीर्ति की सहेली ने उसे पिलखुवा के जीएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे गाजियाबाद यशोदा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि बदमाशों को ट्रेस करने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कीर्ति के सिर का हुआ ऑपरेशन, अभी भी गंभीर है हालत
कीर्ति के परिजनों ने बताया कि कीर्ति के सिर की हड्डी टूट गई हैं। देर रात उसके सिर का ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों ने अभी भी उसकी हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें