फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी ने बिजली संसाधनों की हालत जानी

Thu, 07 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के एमडी अभिषेक प्रकाश ने बुधवार को पावर स्ट्रक्चर तैयार होने की जानकारी दी। लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंस में डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन केएम मित्तल ने सुचारु बिजली सप्लाई के लिए संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन


चुनावी साल में सरकार बेहतर पावर सप्लाई के अपने दावे पर कायम है। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। बिजली की जरूरत बढ़ने के साथ ही कटौती भी शुरू हो गई है। बुधवार शाम को पावर कारपोरेशन केडायरेक्टर ने प्रदेश के एमडी, चीफ इंजीनियरों और एसई से वीडियो कांफ्रेंस की।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी अभिषेक प्रसाद ने बताया कि गर्मियों में बेहतर सप्लाई देने के लिए संसाधन तैयार कर लिए गए हैं। सप्लाई मिलते ही निर्धारित शेड्यूल पर बिजली दी जाने लगेगी। डायरेक्टर ने एक बार संसाधनों की दोबारा से जांच करने, राजस्व वसूली को बढ़ावा देने और बिजली चोरी रोकने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चीफ इंजीनियर अरविंद राजवेदी, एसई एसबी यादव, एमसी शर्मा और एसकेसिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें