फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे ई-रिक्शा होंगे बंद

Thu, 07 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ई-रिक्शा को परिवहन विभाग की मान्यता मिलते ही सैकड़ों वाहन बेकार हो गए हैं। एक ओर जहां 250 गरीबों को रोजगार मिला है, वहीं करीब पांच हजार गरीबों के हाथों से रोजगार छिन गया है। वर्षों से चल रहे ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा। ऐसे में उनको संचालन से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ई-रिक्शा को प्रदेश में विधिवत स्वीकृति मिल गई है। अब यह मोटर व्हीकल एक्ट में आ गए हैं। बुधवार को कमिश्नर ने ई-रिक्शा संचालन को विधिवत स्वीकृति प्रदान कर दी। परिवहन विभाग ने इनकेसंचालन का अपेक्षित रूट प्लान भी कमिश्नर की मीटिंग में रख गया।

रूट प्लान के अनुसार केवल 250 ई-रिक्शा का संचालन कराया जाएगा। पांच हजार ई-रिक्शा चालक बेकार हो गए हैं। अब इनके ई-रिक्शा अवैध वाहन हो गए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन शेर सिंह यादव ने बताया कि ई-रिक्शा केसंचालन के साथ ही यह भी ध्यान रखना है कि जाम न लगने पाए और लोगों को ज्यादा रूट पर सवारी भी मिल सकें।
विज्ञापन


इसके लिए केवल 250 ई-रिक्शा  की जरूरत है। केवल इनको ही स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इनकेअलावा अन्य ई-रिक्शा  को संचालन से बाहर किया जाएगा। पुराने ई-रिक्शा केपास कंपनी का अनुमति पत्र जब तक नहीं होगा, उनका पंजीकरण संभव नहीं है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें