फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: बछलौता रोड पर बाइक से टकराई नील गाय, व्यक्ति की मौत, सूचना पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 08 Jul 2024 10:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़)

सार

युवक कस्बा बाबूगढ़ छावनी सेंं बाइक पर अपने गांव नूरपुर लौट रहा था। रास्ते में नील गाय बाइक से टकरा गई। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने एंबुलेंस को इसकी सूचना देकर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछलौता रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास अचानक खेत से निकलकर एक नील गाय बाइक से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार युवक सुधीर(35) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे गांव नूरपुर निवासी सुधीर कस्बा बाबूगढ़ छावनी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बछलौता रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो अचानक खेत से निकलकर दौड़ती हुई नील गाय बाइक से टकरा गई। इस दौरान सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने एंबुलेंस को इसकी सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजनों सहित ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें