फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों की पदयात्रा पर रोक: यति नरसिंहानंद गिरी को तीन दिन के लिए किया नजरबंद, अधिकारी बोले-धारा 144 लागू

Thu, 06 Oct 2022 12:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद से मेरठ तक होने वाली पदयात्रा को रोक दिया गया है। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को तीन दिन के लिए नजरबंद कर दिया है। महंत याति का आरोप है कि उनको जेल में सड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद गिरी से बात करते हुए एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिन्दू समाज को जागरूक करने के लिए गाजियाबाद से मेरठ तक होने वाली पदयात्रा को रोक दिया गया है। गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक देहात ईरज राजा और एसडीएम विनय कुमार सिंह यात्रा शुरू होने से पहले ही डासना स्थित शिव शक्ति धाम पर पहुंच गए। अधिकारियों ने धारा–144 लागू होने की बात कही।
विज्ञापन


फिलहाल अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को तीन दिन के लिए नजरबंद कर दिया है। महंत याति का आरोप है कि उनको जेल में सड़ाने की धमकी दी गई है।

दरअसल, शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज अपने 20 शिष्यों के साथ शिवशक्ति धाम डासना से मेरठ के गांव खजूरी तक पदयात्रा करने वाले थे। पदयात्रा में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी सम्पूर्ण हिन्दू समाज को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए जागरूक करने वाले थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज भारत के हर हिंदू का परिवार और अस्तित्व खतरे में पड़ चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि संतों की पदयात्रा एक इतिहास रचेगी और हिन्दू के आत्मविश्वास को जागृत करेगी। उन्होंने सभी हिंदूओं से उनका साथ देने का आह्वान किया। हालांकि प्रशासन ने पदयात्रा पर रोक लगा दी गई है। साथ ही तीन दिन के लिए महंत याति को नजरबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें