फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडकांस्टेबल के मकान का ताला तोड़ चोरों ने नकदी और गहने किए चोरी

सार

हेडकांस्टेबल के मकान का ताला तोड़ चोरों ने नकदी और गहने किए चोरीगाजियाबाद।हेडकांस्टेबल का आरोप है कि शिकायत देने पर पुलिस ने कहा रिपोर्ट दर्ज मत कराओ ऐसे ही माल बरामद करा देंगे।दो अक्तूबर की सुबह वापस लौटने पर उन्हें ताले टूटे मिले और घर में सारा सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेडकांस्टेबल के मकान का ताला तोड़ चोरों ने नकदी और गहने किए चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित बालाजी एंक्लेव में चोरों ने हेडकांस्टेबल ओमकार सिंह के मकान का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी और लाखों कीमत के गहने चोरी कर लिए। हेडकांस्टेबल का कहना है कि घटना के समय उनका परिवार दिल्ली गया हुआ था। वापस लौटने पर चोरी का पता चला। हेडकांस्टेबल का आरोप है कि शिकायत देने पर पुलिस ने कहा रिपोर्ट दर्ज मत कराओ ऐसे ही माल बरामद करा देंगे। मामले में हेडकांस्टेबल ने अधिकारियों से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

हेडकांस्टेबल ओमकार सिंह की तैनाती लोनी थाने की एसओजी टीम में हैं। उनका कहना है कि वह एक अक्तूबर को परिवार के साथ ससुराल गए थे। देर रात चोरों ने उनके मकान में लगे तीन ताले तोड़कर चोरी की वारदात की। दो अक्तूबर की सुबह वापस लौटने पर उन्हें ताले टूटे मिले और घर में सारा सामान बिखरा मिला। आरोप है कि उन्होंने गोविंदपुरम चौकी पर शिकायत की तो पुलिस ने उनका सहयोग नहीं किया और रिपोर्ट दर्ज न कराने का दबाव बनाया। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें