फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: 'आंदोलनजीवी' कहने पर राकेश टिकैत का तंज- अब चुनावजीवी घर-घर जाएंगे, जाति-धर्म, जिन्ना पर उलझाएंगे

Sat, 13 Nov 2021 10:38 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी (गाजियाबाद)

सार

यूपी गेट पर राकेश टिकैत ने सहारनपुर मंडल के किसानों के साथ की बैठक की। किसानों से आह्वान किया कि महापंचायत के लिए आंदोलनस्थल पर वह जिम्मेदारी लेना शुरू कर दें। राकेश टिकैत ने सीईएल कंपनी में कर्मचारी यूनियन के सदस्यों को भी संबोधित किया।
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों को आंदोलनजीवी और परजीवी कहने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले तंज कसा है। ट्विटर पर उन्होंने किसानों को सतर्क करते हुए लिखा कि अब चुनावजीवी घर-घर आएंगे। वह आपको जाति-धर्म और जिन्ना में उलझाएंगे, लेकिन हमें किसान-मजदूर ही बने रहना है और खेती-किसानी मुद्दों पर डटे रहना है4। इस ट्वीट पर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, यूपी गेट पर राकेश टिकैत ने सहारनपुर मंडल के किसानों के साथ की बैठक की। किसानों से आह्वान किया कि महापंचायत के लिए आंदोलनस्थल पर वह जिम्मेदारी लेना शुरू कर दें। राकेश टिकैत ने सीईएल कंपनी में कर्मचारी यूनियन के सदस्यों को भी संबोधित किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब किसानों ने अपनी सीमा भी बना दी है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों ने शनिवार को हरे पेंट से यूपी और सफेद रंग से फ्री जोन, जबकि लाल रंग से डीपी लिखकर दिल्ली की सीमा तय कर दी। किसानों से अपील की कि सभी 29 नवंबर को दिल्ली चलने की तैयारी कर लें। उस दिन 30 ट्रैक्टरों पर 500 किसान दिल्ली जाकर सरकार के सामने अपनी बात रखेंगे। इसके पहले 22 नवंबर को लखनऊ में पंचायत होगी। 26 नवंबर को किसान आंदोलन को एक वर्ष पूरे होने पर यूपी गेट आंदोलनस्थल पर महापंचायत की जाएगी।

कैराना में भी महापंचायत करने की तैयारी 
भाकियू के पदाधिकारी ने बताया कि अब किसान कैराना में भी महापंचायत करने की तैयारी में है। अभी जगह निश्चित नहीं हुई। वरिष्ठ पदाधिकारी जल्द बैठक कर कैराना और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी महापंचायत के लिए तारीख और जगह निश्चित कर लेंगे। फिलहाल अभी संयुक्त किसान मोर्चा और भाकियू का पूरा ध्यान 22 से 29 नवंबर तक होने वाले कार्यक्रम पर बना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें