फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 27 जुलाई से हल्के वाहनों के लिए भी बंद हो जाएगा कावड़ पटरी मार्ग, ये रूट रहेंगे डायवर्ट

Fri, 19 Jul 2024 03:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

मेरठ-गाजियाबाद से लेकर, मेरठ-मुजफ्फरनगर के अलावा उत्तराखंड भी बड़ी तादाद में लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। 27 जुलाई से हल्के वाहनों के लिए भी कांवड़ पटरी मार्ग बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा को देखते हुए गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर हल्के वाहनों की आवाजाही भी 27 जुलाई से पांच अगस्त तक पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान इस मार्ग पर केवल कांवड़ियें ही चल सकेंगे। इसके अलावा कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर 29 जुलाई से मोदीनगर, परतापुर की ओर जाने के लिए इस्टर्न पेरीफेरल से वाहन दुहाई टोल से न उतरकर डासना से डीएमई से होकर निकाले जाएंगे।

विज्ञापन


एडीसीपी यातायात ने बताया कि मोहननगर, मेरठ तिराहा, राजनगर एक्सटेेंशन, हापुड़ चुंगी की ओर से वाहनों को एनएच पर मेरठ वाली लेन से आवागमन करना होगा। हालांकि, 29 जुलाई के बाद इसपर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया जाएगा। मेरठ तिराहा से मोहननगर, सीमापुरी की ओर जाने वाले वाहनो को 28 जुलाई की रात्रि तक सीमापुरी बॉर्डर की तरफ से आने वाली लेन में आवागमन करना होगा। इसपर भी 29 जुलाई के बाद सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। चौधरी मोड, नया बस अडडा, गऊशाला फाटक, हापुड़ तिराहा, कैला भटठा की ओर से दूधेश्वरनाथ मन्दिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

विज्ञापन

पटेलनगर फ्लाइओवर का उपयोग भी लोग नहीं कर सकेंगे। संजय गीता चौक, घूकना मोड, डीपीएस कट, सिहानी चुंगी व संजयनगर फ्लाईओवर से राष्ट्रीय राजमार्ग- 34 की ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया है। मेरठ तिराहा से संतोष मेडिकल, जल निगम टी-पॉइंट के मध्य वाहनों को निकलने की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस पर दिल्ली/ मेरठ की ओर जाने वाले वाहन एनएच- 9 का प्रयोग कर हापुड़ होते हुए मेरठ, दिल्ली की ओर जायेंगे।

29 के बाद इसको भी पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। दूधेश्वरनाथ मंदिर पर उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा के मददेनहर रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रमतेराम रोड, घण्टाघर, बजरिया रोड, दिल्ली गेट की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों का आवागमन दूधेश्वरनाथ मन्दिर की तरफ नही हाे सकेगा। दिल्ली मेरठ हाईवे, मोहनगर वसुंधरा, सीमापुरा बॉर्डर् से लालकुंआ तकभी ऑटो आदि वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें