फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्याकर पति बोला: रोज लड़ती-झगड़ती थी... घर छोड़ किराये पर रहने लगा था; पुलिस को बताया कैसे मार डाला

Sun, 25 Aug 2024 07:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर उसका विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत एक कॉलोनी में बीते मंगलवार को शाहनवाज ने पत्नी रुखसार की हत्या कर दी थी। लेकिन ससुरालवालों को भ्रमित करते हुए शाहनवाज ने फोन करके स्वाभाविक मौत बताकर पिलखुवा में शव दफना दिया था, लेकिन अगले दिन ही मृतका के पांच वर्षीय पुत्र उजैर ने अपने पिता द्वारा मां की हत्या करने की बात बताकर मामले का खुलासा कर दिया था। पुलिस ने ससुरालवालों की शिकायत पर केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, 22 अगस्त को मृतका रुखसार के भाई इमरान पुत्र नजरूद्दीन निवासी सद्दीकपुरा कृष्णगंज पिलखुआ ने थाना मसूरी में हत्या का मुकदमा अपने जीजा शाहनवाज पुत्र जाफर अली निवासी सलाई हापुड़ के खिलाफ दर्ज कराया था। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि शाहनवाज ने हत्या कबूल करते हुए बताया कि उसने ही मुंह पर तकिया रखकर रुखसार की हत्या की थी।

शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रोजाना लड़ती झगड़ती रहती थी। जिस कारण वह मसूरी मुगल गार्डन में आकर किराये पर रहने लगा था। पिलखुवा स्थित सद्दीकपुरा कब्रिस्तान से रुखसार के शव को कब्र से निकालने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी हापुड़ प्रेरणा शर्मा से अनुमति ली गई।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम धौलाना की निगरानी में शव को कब्र से निकाला गया। कब्रिस्तान से रुखसार के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि रुखसार के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर उसका विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। हत्यारोपी शाहनवाज को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें