हेम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नीरा के पड़ोस में रहने वाले एक ग्रामीण ने उसके घर फोन किया, जिसने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह परिजनों के साथ इनायतपुर पहुंचा, जहां पहुंचने पर देखा कि आरोपी नीरा के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे पेड़ से लटका रहे थे। जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक नीरा की मृत्यु हो चुकी थी। हत्या का कारण पूछने पर आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता व मारपीट की। हेम सिंह का कहना है कि मृतका तीन बच्चों की मां थी। पीड़ित ने जीजा समेत उसके परिवार के लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।