फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आई किशोरी से दरिंदगी: लड़की को अगवा कर बनाया हवश का शिकार, फिर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार

Fri, 01 Jul 2022 06:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)

सार

थाना क्षेत्र एक गांव में किशोरी परिवार समेत शादी समारोह में शामिल होने गई थी। आरोप है कि शादी समारोह से ही एक युवक कार में किशोरी को अगवा कर अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी किशोरी को बेहोशी हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया था। सूचना पर पहुंचे परिजन किशोरी को अपने साथ ले गए थे। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र एक गांव में किशोरी परिवार समेत शादी समारोह में शामिल होने गई थी। आरोप है कि शादी समारोह से ही एक युवक कार में किशोरी को अगवा कर अपने साथ ले गया। इतना ही नहीं युवक ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को बेहोशी हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। मामले की सूचना परिजनों को मिली तो वह किशोरी को अपने साथ ले गए। परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें