फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में हीरा सिंह और वंश शर्मा का चयन

Sat, 19 Mar 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का खाका तैयार
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश के लिए चल रहे मंडलीय स्पोर्ट्स ट्रायल में गाजियाबाद सहित बुलंदशहर और हापुड़ के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। मंडलीय ट्रायल की जारी हुई सूची में गाजियाबाद के दो खिलाड़ियों ने फाइनल केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में जगह बना ली है।
विज्ञापन


27 मार्च से 10 मई तक आयोजित होने वाले केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में गाजियाबाद से कबड्डी खिलाड़ी हीरा सिंह और वॉलीबाल में वंश शर्मा स्पोर्ट्स हॉस्टल में जगह बनाने को पसीना बहाएंगे।


 मंडलीय ट्रायल में बुलंदशहर के चार और हापुड़ की एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। बुलंदशहर के खिलाड़ियों में कुश्ती में रामकुमार, टेबिल टेनिस में आयुष्मान, क्रिकेट में प्रशांत कुमार और वॉलीबाल में मोनी चौधरी ने जगह बनाई। वहीं, हापुड़ से एथलेटिक्स में काजल शर्मा ने मंडलीय ट्रायल में जगह बनाई।
विज्ञापन


इन सभी खिलाड़ियों को सैफई, लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद में आयोजित होने वाले केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना होगा। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर सुनील चंद्र जोशी ने बताया कि स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए मेरठ मंडल से ही खिलाड़ियों के चयन की सूची जारी हुई है। उनके पास अभी लिखित में लिस्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें