फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस नहीं भरने पर रोका रिजल्ट

Sat, 19 Mar 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अभिभावकों का आरोप, टीसी लेने का बना रहे दबाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रिसीडियम स्कूल में वार्षिक फीस का मुद्दा एक बार फिर उठ गया है। स्कूल प्रबंधन ने वार्षिक फीस जमा नहीं करने वाले छात्रों का रिजल्ट रोक दिया। जिस पर शुक्रवार को अभिभावकों ने स्कूल परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन


अभिभावक स्कूल परिसर में धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और स्कूल प्रबंधन के साथ अभिभावकों की बैठक कराई। जिसमें 30 मार्च तक सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक करके मामले का हल निकालने का निर्णय हुआ।

हल नहीं निकलने पर अभिभावकों ने अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। स्कूल में वार्षिक फीस को लेकर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया था, जब तक विवाद नहीं खत्म होता, तब तक अभिभावक वार्षिक फीस जमा नहीं करेंगे।
विज्ञापन


अभी तक इस मामले में कोई निर्णय नहीं आया है। स्कूल में रोजाना हर कक्षा की अलग से पैरेंट्स टीचर मीटिंग हो रही है। अभिभावकों ने बताया कि जिन अभिभावकों ने वार्षिक फीस जमा नहीं की है, उनके बच्चों के रिजल्ट रोक दिए गए हैं।

अभिभावकों से वार्षिक फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। फीस नहीं देने पर प्रबंधन टीसी लेने का दबाव बना रहा है। शुक्रवार की सुबह मुलाकात करने से मना करने पर अभिभावक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठ गए। जिस पर पुलिस बुलाई गई।

पुलिस ने स्कूल की ब्रांच हेड व वाइस प्रेसीडेंट के साथ अभिभावकों की बात कराई। जिसमें कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद पुलिस ने 30 मार्च तक मामले में सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता कराकर हल कराने का आश्वासन दिया।

ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी नीरज भटनागर ने कहा कि अगर 30 मार्च तक मामले का हल नहीं निकला तो अभिभावक अनशन पर बैठ जाएंगे। इस दौरान शिवानी जैन, अतुल श्रीवास्तव, हिमानी कालरा, प्रवीण गुप्त, विनीत शर्मा, विजय कालरा आदि मौजूद रहे।

प्रिसीडियम स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी मनीष ने बताया कि कुछ अभिभावकों ने ही वार्षिक फीस जमा नहीं की है। कई बार उनसे फीस जमा करने की मांग की गई है, लेकिन वह जमा नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को भी कुछ अभिभावक आए और हंगामा करने लगे। इससे स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। बार-बार हंगामा कर स्कूल का माहौल खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें