फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारी ने गलत डाटा बताया, डीएम मैडम को गुस्सा आया

Fri, 05 May 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का डाटा गलत बताने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर डीएम जमकर बरसीं। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन मनहर लालजी भाई झाला और सदस्य मंजू दिलेर के साथ प्रशासन की बैठक में यह मामला हुआ।
विज्ञापन


डीएम की फटकार से स्वास्थ्य अधिकारी का चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। डीएम मिनिष्ती एस ने यहां तक कह दिया ‘हाउ डेयर यू टू टेल मी’। बृहस्पतिवार को निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में बैठक बुलाई गई थी। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके यादव पहुंचे थे।

बैठक में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन मनहर लालजी भाई झाला और सदस्य मंजू दिलेर भी मौजूद थीं। सफाई कर्मचारियों ने जब वेतन बढ़ोतरी और कर्मचारियों के निलंबन का मामला उठाया तो नगर स्वास्थ्य अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


निलंबन और वेतन संबंधी गलत डाटा बताने पर डीएम मिनिष्ती एस भड़क गईं। उन्होंने लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि वह अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं।

बैठक में सफाई कर्मचारी नेताओं ने बताया कि बीते 19 अप्रैल से अब तक 26 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है जबकि 11 सुपरवाइजर को निलंबित किया है वहीं आठ माह पहले 168 कर्मचारी निलंबित हुए थे। इन सभी पर बिना नोटिस दिए ही कार्रवाई कर दी गई।

दूसरी ओर 40 कर्मचारियों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर काम नहीं दिया गया। कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 250 रुपये प्रतिदिन दिया जा रहा है। जबकि अन्य नगर निगमों में न्यूनतम मजदूरी दी जाती है।

बैठक में डीएम व चेयरमैन ने आश्वस्त किया कि शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक में वेतन बढ़ोतरी (19500 रुपये प्रतिमाह) का प्रस्ताव पास करके शासन को भेजा जाएगा। जिला प्रशासन खुद शासन से बातचीत करके वेतन बढ़वाएगा। वहीं न्यूनतम वेतन 250 रुपये को भी नियमानुसार अधिकतम करने का प्रयास किया जाएगा।

सभी कर्मचारियों का निलंबन और जिनकी सेवा समाप्त की गई हैं, उन्हें बहाल किया जाएगा। निगम द्वारा कर्मचारियों के ऊपर दर्ज एफआईआर वापस ली जाएंगी। कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरण जल्द दिलाए जाएंगे। महिला कर्मचारियों को निगम में चेंजिंग रूम और बाथरूम की व्यवस्था कराई जाएगी। बैठक  में एसएसपी एचएन सिंह, एडीएम प्रीती जायसवाल, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें