फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को खाने का लालच देकर कस्टडी से भागा था कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही को खाने का लालच देकर कस्टडी से भागा था कैदी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोर्ट परिसर से कस्टडी से कैदी के फरार होने के मामले में नई बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी अनुज ने सिपाही ओमवीर भाटी को खाना खिलाने का लालच दिया था। सिपाही ओमवीर अनुज को बाइक पर बैठाकर गढ़ी बट्टा स्थित एक रेस्टोरेंट पर ले गया, वहां से वह चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से सिपाही भी भाग निकला और मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस कैदी की तलाश में दो राज्यों में दबिश दे रही है। वहीं, सिपाही ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर अर्जी डाली है। जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी है।
गौरतलब है कि थाना धौलाना हापुड़ के गांव छज्जूपुर की मंढैया निवासी अनुज सामूूहिक दुष्कर्म के मामले में डासना जेल में बंद था। उसके खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज है। अगस्त 2016 में दर्ज उक्त मामले में दो आरोपियों की जमानत हो चुकी है। मंगलवार को अनुज कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ओमवीर भाटी उसे कोर्ट की हवालात से कोर्ट में पेश करने ले गया था। लेकिन न तो कैदी लौटा और न ही सिपाही। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर देरशाम कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। कविनगर थाने में सिपाही व कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

---------
कई दिन से था भागने की फिराक में, दोस्त को किया था फोन
जांच में सामने आया है कि कोर्ट आने-जाने के दौरान अनुज की सिपाही से दोस्ती हो गई थी। वह सिपाही के मोबाइल से दोस्तों व परिजनों से बात भी करता था। अनुज कई दिनों से कस्टडी से भागने की फिराक में था। कुछ दिन पहले अनुज ने अपने एक दोस्त को फोन किया था कि जेल में खर्चा होता है। वह उसे कुछ पैसे दे जाए या फिर कस्टडी से भगवा दे। हालांकि, दोस्त ने इनकार कर दिया था।
------------
सिपाही ने घर जाकर बाइक खड़ीकी और निकल गया
पुलिस के मुताबिक अनुज के भागने के बाद सिपाही ओमवीर भाटी उसे कई घंटों तक ढूंढता रहा। उसके न मिलने पर सिपाही इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित अपने घर पहुंचा। वहां बाइक खड़ी कर परिजनों से कहा कि थोड़ी देर में लौटकर आ रहा है। इसके बाद सिपाही लापता हो गया और मोबाइल बंद कर लिया।
------
दो राज्यों में दबिश दे रहीं पुलिस की चार टीमें
कविनगर एसएचओ मोहम्मद असलम ने बताया कि अनुज धौलाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी एक बहन बागपत के खेकड़ा और दूसरी मेरठ के रिठानी में रहती है। जबकि मां दिल्ली में रहती है। चार टीम बनाकर उक्त चारों स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-----
एक दिन पहले भी की थी भागने की कोशिश
सूत्रों के मुताबिक सोमवार को भी किसी अन्य मामले में अनुज की कोर्ट में पेशी थी। पेशी के दौरान वह सिपाही के मोबाइल से अपने दोस्त से बात कर रहा था। उसने उसी दिन भागने की कोशिश की, लेकिन किसी कारण से नहीं भाग सका। एसएचओ का कहना है कि सिपाही ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी डाल दी है। कैदी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें