कैंटर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग पर उप कृषि मंडी के सामने तेज रफ्तार कैंटर ने कार में साइड मार दी, जिससे कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमरोहा के रजबपुर निवासी विपुल रविवार सुबह अपने परिजन महिला गुड्डी, मिंटू और सुशांत के साथ कार में सवार होकर दिल्ली रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर उप कृषि मंडी के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार में साइड मार दी, जिससे साइड में बैठे गुड्डी और मिंटू की मौके पर मौत हो गई, वहीं हादसे में सुशांत और विपुल घायल हो गए।