फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर पर पहिया चढ़ने पर किया था पेचकस से हमला, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पैर पर पहिया चढ़ने पर किया था पेचकस से हमला, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। विद्युत निगम के एसडीओ प्रमोद कुमार और उनकी पत्नी आशा पर पेचकस और प्लास से हुए जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए विजय नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार के पहिये के नीचे पैर आने पर युवकों ने घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी विजयनगर की लट्ठमार कॉलोनी के पास का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
गौतमबुद्धनगर के गांव चिपियाना स्थित ओम साईं गार्डन में रहने वाले प्रमोद कुमार विद्युत निगम में एसडीओ हैं। उनकी तैनाती मोदीनगर विद्युत उपकेंद्र पर है। रविवार को वह विजयनगर के कृष्णा नगर बागू में अपने भाई व बहनोई के पास गए थे। वहां से कार में लौटते वक्त शाम करीब सवा 7 बजे वह जैसे ही बागू में गुलाब हलवाई के सामने पहुंचे तो तीन युवकों ने उन पर पेचकस और प्लास से हमला कर दिया। पत्नी कार से उतरकर एसडीओ को बचाने आईं तो युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर पहुंचे रिश्तेदारों ने एसडीओ और उनकी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। विजयनगर पुलिस ने एसडीओ की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में एक एसी मैकेनिक, उसी पर थे पेचकस प्लास....
पुलिस सूत्रों के मुताबिक विजयनगर क्षेत्र की लट्ठमार कॉलोनी में रहने वाले 5 युवक आपस में दोस्त हैं। इनमें से एक एसी का मैकेनिक है। घटना के वक्त पांचों युवक जा रहे थे। इसी दौरान एसडीओ की कार का पहिया एक युवक के पैर पर चढ़ गया। इसी बात को लेकर उसके साथियों ने पेचकस और प्लास से उन पर हमला बोल दिया। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें