फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी यात्रा में हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णो देवी यात्रा में हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। ठगी का जाल फैलाने वाले जालसाजों ने अब माता वैष्णो देवी के नाम का सहारा लेकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। वैष्णो देवी की यात्रा में हेलिकॉप्टर का टिकट बुक करने के नाम पर ठगी के लिए जालसाजों ने फर्जी वेबसाइट बनाई है। इतना ही नहीं, जालसाज श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी टिकट भी भेज रहे हैं। गाजियाबाद में इस तरह से ठगी के मामले सामने आने के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिहानी गेट के लोहिया नगर निवासी दिनेश मित्तल मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनके बेटे कार्तिक मित्तल को अपने तीन अन्य परिजनों के साथ 13 दिसंबर को वैष्णो देवी की यात्रा पर जाना था। उनका प्लान कटरा से सांझी छत तक हेलिकॉप्टर से जाने का था। इसके लिए उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर खोजा को उस दिन का कोई टिकट खाली नहीं मिला। कार्तिक मित्तल का कहना है कि उनके दोस्तों ने बताया कि कमीशन एजेंट पहले ही टिकट बुक करा लेते हैं। जिसके चलते अधिकृत वेबसाइट पर टिकट की संख्या फुल मिलती है। इसलिए अन्य वेबसाइट के जरिये टिकट बुक कर लो। हेलिकॉप्टर का टिकट बुक करने के लिए इंटरनेट पर वेबसाइट खोजी।
विज्ञापन

वेबसाइट पर संपर्क करते ही आई कॉल
कार्तिक मित्तल का कहना है कि उन्होंने वेबसाइट पर टिकट के लिए आवेदन किया तो उनके पास कॉल आ गई। कॉलर ने पूछा कि कितने टिकट बुक कराने हैं। इस पर उन्होंने चार लोगों का टिकट बुक करने के लिए कहा। कॉलर ने कहा कि 13 दिसंबर की सुबह 10.15 बजे के टिकट उपलब्ध हैं, अगर बुक कराने हैं तो चारों लोगों के आधार कार्ड और कोरोना वैक्सीनेशन की रिपोर्ट भेज दो। दस्तावेज भेजकर उन्होंने 1730 रुपये खाते में ट्रांसफर कर टिकट बुक करा दिया।
जाना था कटरा से सांझी छत, भेज दिया रिटर्न टिकट
कार्तिक का कहना है कि उन्होंने कटरा से सांझी छत जाने के लिए हेलिकॉप्टर का टिकट बुक कराया था, लेकिन उनके व्हॉट्सएप पर जो टिकट भेजा गया, वह सांझी छत से कटरा आने का था। उन्होंने कॉल करके सही टिकट भेजने की बात कही तो कॉलर ने कहा कि तीन अन्य टिकटों पैसे आने के बाद ही टिकट बुक हो सकेगा। इसके बाद उन्होंने तीन अन्य टिकट के पैसे भी ट्रांसफर कर दिए।
शाम सात बजे का वक्त दिया, नंबर ब्लॉक कर दिया
कार्तिक का कहना है कि चारों टिकट के 6920 रुपये खाते में डलवाने के बाद कॉलर ने शाम 7 बजे तक सही टिकट देने का आश्वासन दिया था। शाम को उन्होंने फोन किया तो उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। अन्य नंबरों से फोन करने पर कॉल रिसीव हो जाती और फिर नया नंबर भी ब्लॉक कर दिया जाता।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नाम का दुरुपयोग
पीड़ित का कहना है कि साइबर ठगों द्वारा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड केनाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके पास जो टिकट भेजा गया, वह श्राइन बोर्ड द्वारा जारी दर्शाया गया था। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
------------
जिले में अब तक सामने आ चुके 6 मामले
वैष्णो देवी यात्रा में हेलिकॉप्टर का टिकट बुक करने का झांसा देकर ठगी के सात मामले सामने आ चुके हैं। पीड़ितों में 11 हजार रुपये गंवाने वाले राजनगर सेक्टर-7 निवासी पुरू त्यागी, 8 हजार रुपये गंवाने वाले संजयनगर सेक्टर-23 निवासी राजकुमार शर्मा और 19 हजार रुपये गंवाने वाले चिरंजीव विहार बी-ब्लॉक निवासी विनीत कुलश्रेष्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

कोट...
हेलिकॉप्टर का टिकट बुक करने के नाम पर ठगी के मामले सामने आए हैं। मोबाइल नंबर, खाता संख्या और वेबसाइट के आधार पर ठगों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।- सुमित कुमार, साइबर सेल प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें