फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोताखोरों ने नहर में डूब रहे तीन युवकों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोताखोरों ने नहर में डूब रहे तीन युवकों को बचाया
विज्ञापन

मुरादनगर। गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर घाट पर बृहस्पतिवार को गोताखोरों ने नहाते समय डूब रहे तीन युवकों को बचाया। बताया गया कि शराब पीकर युवक नहर में नहा रहे थे।
विज्ञापन

गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि हरियाणा निवासी चार युवक कार से मेरठ से गुरुग्राम जा रहे थे। मुरादनगर पहुंचे तो प्राचीन शनि मंदिर घाट पर रुक गये और नहर में नहाने लगे। नहाते समय युवक नहर के गहरे पानी में डूबने लगे। खुद को डूबता देख युवकों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर घाट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मंदिर के गोताखोरों बुलाया। गोताखोरों ने युवकों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तीन युवकों को बचाया। बताया गया है कि युवक शराब के नशे में नहर में नहा रहे थे। वहीं गंगनहर चौकी प्रभारी संजीव शर्मा का कहना है कि नहर व उसके आसपास शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें