फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के किसानों की भी सुध लेगा आंदोलन : राकेश टिकैत

विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
बंगाल के किसानों की भी सुध लेगा आंदोलन : राकेश टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट पर 84 दिनों से किसानों की लड़ाई लड़ रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। बुधवार को उन्होंने बंगाल में किसानों का हालचाल लेने और पार्टियों के घोषणा पत्र को जानने का एलान किया। कहा कि पश्चिमी बंगाल के किसान दिक्कत में हैं, वहां धान, सब्जी की बिक्री नहीं हो रही और समुद्र के पास रहने वाले किसान मछली नहीं बेच पा रहे हैं। उनसे मिलकर सभी की समस्या जानेंगे।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से मुलाकात के दौरान कहा कि दिल्ली -मेरठ एक्सप्रेसवे पर बैठे किसान सरकार और बिजली विभाग से कनेक्शन मांग रहे हैं। अधिकारी टेंट नंबर के हिसाब से कनेक्शन देंगे तो हम बिजली का बिल भी भरेंगे। एनएचएआई के अधिकारियों ने किसान आंदोलन की वजह से हो रहे नुकसान के चलते इसे हटाने को पत्र लिखा है। इस पर राकेश टिकैत बोले कि अधिकारियों को हाईवे पर बिजली चोरी दिख रही है, लेकिन किसानों का सारा माल लुट गया, वो नहीं दिख रहा। उन्होंने हाईवे के अधिकारियों को चुनौती दी कि किसान आंदोलन को हटवाने के लिए पत्रबाजी न करें वरना जगह-जगह के टोल फ्री कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल रोको आंदोलन को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि बृहस्पतिवार को गांव के किसान स्टेशनों पर दोपहर 12 बजे से चार बजे के बीच रेल का चक्का जाम करेंगे। रेल रोककर चालक को फूल देंगे। यात्रियों को चाय नाश्ता कराएंगे और उनकी परेशानी का ख्याल रखेंगे। सांसद-विधायकों द्वारा गांव में पंचायत के मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन को तोड़ना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें