फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन: आमिर से अभय बन गया दिल्ली का युवक, सनातन धर्म अपनाने का लिया संकल्प

Mon, 04 Apr 2022 01:33 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

खुद को आमिर बताने वाले युवक ने कहा कि उसके पूर्वज सनातन धर्म से थे। जब वह पैदा हुए तो उन्हें पता नहीं था कि वह क्या हैं और क्या नहीं। उस समय उन्हें बता दिया गया कि वह दूसरे धर्म से हैं।
विज्ञापन
आमिर बना अभय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित 51 कुंडीय महायज्ञ में दिल्ली निवासी युवक आमिर ने सनातन धर्म अपनाने का फैसला लिया है। युवक ने यज्ञ के बाद पूजा अर्चना कर अपना नाम अभय रख लिया। युवक के सनातन धर्म अपनाने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। वहीं, महायज्ञ में आए लोगों ने युवक को टीका लगाया, पटका पहनाया और मंदिर ले गए। 10 अप्रैल को युवक जनेऊ धारण करेगा।

विज्ञापन


हिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत 2079 के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान स्थित लोनी तिराहा पर विश्व शांति के लिए सनातन महायज्ञ समिति लोनी द्वारा महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली के कर्दमपुरी में रहने वाला आमिर आया और आयोजकों से अपना धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने की बात कही। त्यागी महासभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने बताया कि आमिर अविवाहित है और वेल्डिंग का कार्य करता है। आमिर को चंदन का टीका लगाया।

खुद को आमिर बताने वाले युवक ने कहा कि उसके पूर्वज सनातन धर्म से थे। जब वह पैदा हुए तो उन्हें पता नहीं था कि वह क्या हैं और क्या नहीं। उस समय उन्हें बता दिया गया कि वह दूसरे धर्म से हैं। जब वह बड़े हुए और पढ़ा तब उन्हें इस बात का पता चला है कि वह सनातन धर्म से हैं। उनकी सनातन धर्म में आस्था है। उन्होंने कहा कि उनके साथ किसी ने कोई जोर जबरदस्ती नहीं की है। वह स्वेच्छा से सनातन धर्म अपना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें