कौशांबी-मुरादनगर रूट पर आज से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
साहिबाबाद। परिवहन निगम सोमवार से कौशांबी-मुरादनगर रूट पर इलेक्ट्रिक-बसों के किराए में 50 फीसदी की कटौती के साथ संचालन करेगा। मेरठ मंडल कमिश्नर की बैठक में किराया कम करने पर प्रस्ताव रखा गया था। एक महीने तक रूट पर बसों का ट्रायल किया जाएगा। यदि परीक्षण सफल रहा तो फिर अन्य रूटों पर लागू की जा सकती है।
रीजनल मैनेजर एके सिंह ने बताया कि एक माह के लिए यह प्रस्ताव बना था। इसे सोमवार से चालू किया जा रहा है। बसों का किराया 5 रुपये से लेकर 37 रुपये तक होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी और सफर करने में आनंद भी आएगा। इससे पूर्व ई-बस का किराया 10 से 40 रुपये तक था। पिछले दिनों गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एके सिंह, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, जीडीए वीसी कृष्णा करूणेश, आरटीओ अरूण कुमार ने ई-बस के किराए पर बैठक की थी। इसमें ट्रायल के तौर पर कौशांबी-मुरादनगर रूट पर किराया कम करने पर सहमति बनी थी।
स्टॉपेज और बस का किराया
स्टॉपेज किमी दूरी किराया (रुपये)
कौशांबी 0 0
डाबर मोड़ 1 5
वैशाली मेट्रो 2 5
प्रहलादगढ़ी 3 5
सब्जी मंडी 4 11
साहिबाबाद गांव 5 11
मोहन नगर 7 16
अर्थला 8 16
हिंडन रिवर 9 16
मेरठ मोड़ 10 16
नंदग्राम 11 21
सिहानी चुंगी 12 21
राज नगर एक्स. 13 21
संस्कार वर्ल्ड स्कूल 15 26
मोरटा 17 26
मननधाम 19 26
दुहाई 21 32
सैंथली गांव 23 32
काइट कॉलेज 24 32
ऑर्डिनेंस फैक्टरी 25 37
रेलवे रोड मु.नगर 26 37
रावली रोड मु.नगर 27 37